ePaper

घरेलू विवाद में पत्नी और भोजाई को चाकू मार कर किया घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

Updated at : 17 Jun 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पत्नी और भोजाई को चाकू मार कर किया घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजनों ने दोनों घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

विज्ञापन

– सफियाराय थाना पुलिस ने हमला करने वाले रूपेश को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ मुंगेर सफियासराय थाना क्षेत्र के हलीमपुर निवासी रूपेश कुमार ने घरेलू विवाद में घर में मौजूद अपनी भाभी और पत्नी को चाकू से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया. जबकि उसे बचाने गये पड़ोस के ही दो सहोदर भाई भी मामूली रूप रूप से घायल हो गये. परिजनों ने दोनों घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इधर पुलिस ने कार्रवाई करते हमलावर को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि रूपेश, उसकी पत्नी किरण देवी और भाभी घर पर थे. जबकि रूपेश का पिता बटेश्वर प्रसाद और उसका बड़ा भाई अशोक कुमार जो आईटीबीपी में कार्यरत है दोनों घर के पास ही नया मकान बनवा रहा था. इसी दौरान रूपेश ने घरेलू विवाद में पहले अपने कमरे में सोयी भाभी पर चाकू से प्रहार किया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गयी. जिसके बाद उसने पत्नी किरण देवी को चाकू से प्रहार कर बुरी तरह से घायल कर दिया. उसका गला भी जख्मी है. हो-हल्ला की आवाज पर पड़ोसी प्रकाश मंडल और उसका भाई घर गया. जब उसने बचाने का प्रयास कि तो चाकू लगने से दोनों मामूली रूप से घायल हो गया. जिसके बाद बटेश्वर प्रसाद और उसका बेटा अशोक कुमार किरण देवी व सोनी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. सफियासराय थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूपेश कुमार को हिरासत में ले लिया. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन