शहर की सड़कों को अतिक्रमण से कब मिलेगी मुक्ति, व्यवसायी व जनता दोनों त्राहिमाम

रात में 24 फीट दिखने वाली सड़क दिन में हो जाती है 10 फीट का
– रात में 24 फीट दिखने वाली सड़क दिन में हो जाती है 10 फीट का
मुंगेर. मुंगेर शहर में अतिक्रमण नासूर बना हुआ है. फूटपाथ से लेकर चौक-चौराहा व सड़क तक का अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर लिया है. जिसे जहां जगह मिली, वहीं पर दुकान बना डाला. हालात यह है कि रात में 24 फीट की दिखने वाली सड़क दिन में 10 की हो जाती है. इसके कारण पूरा शहर अस्त व्यस्त हो जाता है. हालत यह है कि निगम प्रशासन अब शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर कोई दिलचस्पी भी न हीं ले रही है. अब शहर की जनता सवाल करने लगी है कि आखिर कब शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी.अगस्त 2024 के बाद ठप है अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर निगम प्रशासन अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है. तभी तो अगस्त 2024 के बाद से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप पड़ा हुआ है. तत्कालीन नगर आयुक्त निखिल धनराज ने 27 अगस्त को शहर में अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलवाया था. इसके लिए निगम के 8 पदाधिकारी व कर्मी का एक टीम भी गठित की गयी थी. जिसे अतिक्रमण हटाने की जबावदेही सौंपी गयी, लेकिन यह अभियान एक दिन में ही दम तोड़ दिया था. क्योंकि 28 अगस्त को मेयर द्वारा शहर के विभिन्न संगठनों की बैठक बुला ली गयी थी. जिसमें कोई निष्कर्ष निकला और न ही उसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है. हालांकि 29 दिसंबर 2024 को किला क्षेत्र में एक दिवसीय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. लेकिन वह टांय-टांय फिस होकर रह गया.नहीं है वैडिंग जोन, शहर की सड़कों पर सजती है दुकान
वैडिंग जोन के अभाव में शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्ति नहीं मिल रही है. जबकि मुंगेर नगर निगम ने शहर के पांच स्थानों का चयन वेंडिंग जोन बनाने के लिए चिह्नित किया था. इनमें वार्ड संख्या-27 का बेकापुर चौक, वार्ड संख्या 11 व 12 का जिला स्कूल अस्पताल रोड, वार्ड संख्या 20 का पूरबसराय गौशाला बसंती तालाब, वार्ड संख्या 34 का कौड़ा मैदान गरैया मार्केट एवं वार्ड संख्या 39 का चंदनबाग शामिल था. पांच नंबर रेलवे गुमटी के समीप भी निगम प्रशासन ने वैडिंग रूप में चिह्नत कर जमीन तक को समतल कर दिया था. लेकिन उसे निगम प्रशासन आज तक वैडिंग जोन को मूर्त रूप नहीं दे सकी है. यही कारण है कि शहर का फूटपाथ, चौक-चौराहा और सड़कों तक को अतिक्रमणकारियों ने कब्जे में ले रखा है. एक नंबर ट्रैफिक से गांधी चौक, अस्पताल मार्ग, कोतवाली मोड़ से नीलम सिनेमा चौक, शीतला स्थान चौक, कौड़ा मैदान, बेकापुर, बेकापुर किराना पट्टी सहित अन्य मार्गों को फुटपाथी दुकानदार, सब्जी व फल बिक्रेताओं ने कब्जा में ले लिया है. जिस तरह से सड़कों पर ठेला लगता है उससे शहर की सड़क वैडिंग जोन में तब्दील हो जाता है.कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त कुमार अभिषेक ने बताया कि बाजार की मुख्य सड़क एक नंबर ट्रैफिक से लेकर गांधी चौक तक फोल्डिंग डिवाइडर लगाया जायेगा. फोल्डिंग डिवाइडर लगाने के लिए जेम पोर्टल से एजेंसी का चयन कर लिया है. डिवाइडर लगने के बाद स्वत: मुख्य सड़क से अतिक्रमण हट जायेगा.बंद हो गयी है कई चौक, पैदल गुजरना भी मुश्किल
मुंगेर. बाजार के मुख्य सड़कों का तो हाल बेहाल है. अब शहर के चौक-चौराहों का भी बुरा हाल है. अतिक्रमणकारियों ने इस तरह से अपने कब्जे में ले लिया है कि पैदल पार करना भी मुश्किल है. बाटा चौक पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है. बाटा चौक से होकर ही फल मंडी की तरफ जाना होता है. लेकिन उस चौक को पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों ने ब्लॉक कर रखा है. उधर से पैदल गुजरना भी मुश्किल है. जबकि बाटा चौक से चौक बाजार दुर्गा स्थान मार्ग में जाना भी मुश्किल से होता है. इधर साइकिल पट्टी का रास्ता को भी अतिक्रमणकारियों ने ब्लॉक कर रखा है. पंडित दीन दयाल चौक से बेकापुर की ओर जाने वाले रास्ते के स्थाई दुकानदारों ने सड़क तक दुकान निकाल रखा है. जो अतिक्रमणकारियों के मनोबल को दर्शाता है. शहरवासी से लेकर राहगीर तक निगम से सवाल कर रहा है कि कम से कम इन चौक-चौराहों को तो अतिक्रमणमुक्त करवा दे. ताकि जाम की स्थिति में इन चौक से अपना मार्ग परिवर्तन कर सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




