चैटिंग करते देख पति ने किया मना, तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
चैटिंग करते देख पति ने किया मना, तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज अग्रवाल टोला की घटना

विज्ञापन

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज अग्रवाल टोला में रविवार की रात एक नवविवाहिता ने पति की फटकार से आक्रोशित होकर सुसाइड कर लिया. उसने अपनी ही साड़ी से गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली. हालांकि सूचना पर पहुंचे भाई ने थाने में आवेदन देकर कहा कि मेरी बहन से खुद गुस्से में आत्महत्या की है. इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव ससुराल वालों को सौंप दिया.

बताया जाता है कि मधेपुरा जिला के बिहारीगंज निवासी पूजा अग्रवाल की शादी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज अग्रवाल टोला निवासी प्रियम अग्रवाल से 10 जून 2024 को हुई थी. मृतक महिला के ससुर सुनील कुमार अग्रवाल व पति प्रियम ने बताया कि रविवार की रात पूजा खाना खाने के बाद बाथरूम गयी थी. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो जलाला से झांक कर पति ने देखा. इसमें पाया कि वह मोबाइल पर वह किसी से चैटिंग कर रही थी. बाहर आने पर मोबाइल चेक किया, तो दूसरे लड़के से चैटिंग की बात खुल गयी. पूजा को जब चैटिंग करने से मना किया गया, तो वह गुस्से में दूसरे कमरे में चली गयी. इसके बाद देर रात उठ कर देखा, तो पाया कि पूजा फंदे से लटक रही है. कमरे का दरवाजा तोड़ फंदे से उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पूजा का शव लेकर परिजन घर आ गये और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. इधर सूचना पर मधेपुरा से पहुंचे मृतका के भाई धनेश्वर कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि उसकी बहन किसी लड़के से चैटिंग कर रही थी. मना करने पर उसने गुस्से में आकर साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. इसमें किसी का कसूर नहीं है.

बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया पूजा ने गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है. मृतका के भाई के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया, क्योंकि उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन