चुनाव प्रेक्षक व प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर व बूथों का किया भौतिक सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
चुनाव प्रेक्षक व प्रमंडलीय आयुक्त ने मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर व बूथों का किया भौतिक सत्यापन

शनिवार को मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर और विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर तैयारियों की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

तारापुर. भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक कर्मवीर शर्मा एवं मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने शनिवार को मतदान सामग्री डिस्पैच सेंटर और विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर तैयारियों की समीक्षा की. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शत-प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके. पीठासीन पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि वे फॉर्म 17(सी) अनिवार्य रूप से सभी पोलिंग एजेंटों को उपलब्ध कराएं. निर्वाचन आयोग ने 75 प्रतिशत मतदान का न्यूनतम लक्ष्य रखा है, जिसके लिए स्वीप गतिविधियां लगातार चलायी जा रही हैं. मतदाता पर्ची का वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है और एएमएफ का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. नक्सल प्रभावित बूथों के लिए क्लस्टर प्वाइंट बनाए गए हैं. संवेदनशील बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. अब तक 1200 लोगों से बंधपत्र भरवाया गया है. एसएसटी और एफएसटी टीमों को चौबीसों घंटे सक्रिय रखा गया है, ताकि शराब, नकदी और अवैध शस्त्र की जांच की जा सके. सीमावर्ती क्षेत्रों के चेकपोस्ट पर भी पर्यवेक्षक ने निरीक्षण किया और जांच को और सघन करने का निर्देश दिया. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, ईवीएम लेकर जाने वाले सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन