ePaper

ऊर्दू के विभिन्न रंग कार्यक्रम के दौरान शायरी की गूंज

Updated at : 13 May 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
ऊर्दू के विभिन्न रंग कार्यक्रम के दौरान शायरी की गूंज

दुनिया में हिंदी और ऊर्दू ही एक ऐसी भाषा है.

विज्ञापन

मुंगेर बीआर महिला कॉलेज, मुंगेर में मंगलवार को उर्दू विभाग की ओर से “ऊर्दू के विभिन्न रंग ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजीत कुमार ठाकुर तथा संचालन उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ जैन शम्सी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में एमयू के अंग्रेजी पीजी विभागाध्यक्ष सह पूर्व डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि उर्दू पीजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शाहीद रजा जमाल थे. कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ. जिसके बाद सभी अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया. ऊर्दू विभाग द्वारा लिखित कॉलेज का तराना “हम बीआरएम के मतवाले, हम रीत निभाने वाले हैं ” की प्रस्तुति छात्रा कुलसुम, सानिया, नेहा और फिजा ने दी. ऊर्दू के विभिन्न आयाम पर बात करते हुए ऊर्दू विभागाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग ऊर्दू को विदेशी भाषा कहते हैं, वह नहीं जानते कि ऊर्दू इसी भूमि से जन्मी है और इस भाषा के इंद्रधनुष में विभिन्न प्रकार के रंग है. इस भाषा की सुंदरता यह है कि ऊर्दू में दुनिया के तमाम धर्मों के लोगों ने अपने विचार रखे हैं. हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अभय कुमार ने कहा की हिंदी मां है तो उर्दू मौसी जैसी है. दुनिया में हिंदी और ऊर्दू ही एक ऐसी भाषा है. जिसके व्याकरण एक हैं. मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्राओं के टैलेंट को आगे लाने की जरूरत है. कार्यक्रम में छात्राओं ने एक पॉडकास्ट की भी प्रस्तुति दी. जिसमें ट्यूशन और कॉलेज के नेक्सस को उजागर किया गया. इस पॉडकास्ट को मलका और रुकैया ने पेश किया. वहीं एमए की छात्रा नेहा ने नात और बीए की छात्रा नेहा ने भजन गाया. जिसके बाद डॉ संदीप टाटा, डॉ वंदना कुमारी, प्रो. मृत्युंजय कुमार, डॉ सौरभ बिरला ने भी अपनी आवाजों से शमा बांध दिया. मौके पर डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. शोभा राज, डॉ. प्रीति, डॉ दानिश आरा, डॉ. संदीप टाटा, डॉ. सौरभ बिरला आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन