डाउन रूट की ट्रेन लेट आने के कारण अप गरीब रथ एक्सप्रेस को किया रीशेड्यूल

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 06 Jan 2026 7:49 PM

विज्ञापन

डाउन रूट की आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस के लेट भागलपुर पहुंचने के कारण भागलपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होने वाली अप गरीब रथ एक्सप्रेस को मंगलवार को रीशेड्यूल कर दिया गया

विज्ञापन

जमालपुर डाउन रूट की आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस के लेट भागलपुर पहुंचने के कारण भागलपुर से आनंद विहार के लिए रवाना होने वाली अप गरीब रथ एक्सप्रेस को मंगलवार को रीशेड्यूल कर दिया गया. इसके कारण यह ट्रेन भागलपुर से अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे से एक घंटा 20 मिनट विलंब से रीशेड्यूल्ड टाइम 15:15 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो पाई. जानकारी के अनुसार 22406 डाउन आनंद विहार भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर पूर्वाह्न 11:33 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे था. इसी सिलसिले में यह ट्रेन अपराह्न 13:00 के बाद भागलपुर पहुंची. जिसके कारण भागलपुर से रवाना होने वाली 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर दिया गया और इस प्रकार यह ट्रेन यहां जमालपुर अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:40 बजे के बजाय संध्या 16:10 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई अन्य ट्रेनों का लेट परिचालन हुआ. हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को अनिश्चित लेट कोई ट्रेन नहीं हुई, परंतु इसके बावजूद कुछ ट्रेन लेट चलकर जमालपुर पहुंची. मंगलवार को 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा लेट चली. जबकि 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे लेट पहुंची. 53441 देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन रात्रि 21:20 बजे के बजाय 22:34 बजे जमालपुर आई. 15733 बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस और 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन