मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस से 104 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस से 104 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस से 104 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

जमालपुर. रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट जमालपुर और सीआईबी के अधिकारियों ने मंगलवार को मालदा टाउन से आनंद विहार जाने वाली 14003 अप मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस के एसी कोच से उतरने वाले दो युवकों से 104 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही अलग-अलग दोनों शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा और सीआईडी के इंस्पेक्टर एसके सुधा जमालपुर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आने वाली मालदा टाउन -आनंद विहार एक्सप्रेस के समय ड्यूटी पर तैनात थे. इस समय एक एसी कोच से उतरकर दो युवक संदिग्ध अवस्था में फुट ओवर ब्रिज की ओर जाते देखा गया. रोके जाने पर वह दौड़कर ब्रिज पर चढ़ गए. जिन्हें जवानों की मदद से रोका गया. इन युवकों में 20 वर्षीय पवन कुमार लखीसराय जिला के भरवा निवासी भगवान मंडल का पुत्र है, जबकि दूसरा युवक 26 वर्षीय धीरज कुमार बेगूसराय जिला के बलिया थाना निवासी सोनबरसा वार्ड संख्या तीन निवासी अशोक यादव का पुत्र है. जब दोनों युवकों के पिट्ठू बैग की तलाशी ली गयी तो पवन के कब्जे से 180 एमएल के 54 पीस ऑफीसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की बरामद की गयी, जबकि धीरज कुमार के कब्जे से 180 एमएल के 48 पीस ऑफीसर्स चॉइस एलिट व्हिस्की और दो पीस है बर्ड्स 5000 स्ट्रांग बियर बरामद हुई. दोनों युवकों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया और कार्रवाई के उपरांत उन्हें उत्पाद विभाग मुंगेर को सुपुर्द कर दिया गया. इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया की सभी शराब केवल पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए थी. जिसकी कीमत 14,500 और कुल मात्रा 19.360 लीटर है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन