एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की दो गर्भवती

Updated at : 09 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
एएनसी जांच शिविर में मिली एचआरपी की दो गर्भवती

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में शुक्रवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मुंगेर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के तहत मॉडल अस्पताल के ओपीडी भवन में शुक्रवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें गर्भवतियों के विभिन्न प्रकार की जांच की गयी. जिसमें हाइ रिस्क प्रेग्रेंनसी की दो गर्भवती मिली. परिवार नियोजन परामर्शी योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एएनसी जांच शिविर में कुल 53 गर्भवतियों का प्रसव पूर्व जांच डॉ स्वाति अटोलिया ने की. जिसमें गर्भवतियों का बीपी, सुगर, वजन, हाइट सहित अन्य जांच की गयी. इस दौरान हाइ रिस्क प्रेग्रेनेंसी की दो गर्भवती मिली. जिसका सभी जांच दोबारा की गयी. उन्होंंने बताया कि एचआरपी वाली गर्भवतियों पर विशेष नजर रखी जानी है. इसको लेकर ऐसी गर्भवतियों को विशेष चिकित्सीय सलाह दी गयी है. वहीं 15 जनवरी को दोबारा एएनसी जांच शिविर लगाया जायेगा. इस दौरान हाई रिस्क प्रेग्रेनेंसी वाली गर्भवतियों का दोबारा जांच किया जायेगा. इसके अतिरिक्त संबंधित गर्भवति के क्षेत्र की आशा को उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित आश्वासन कार्यक्रम के तहत गर्भवतियों के लिए प्रत्येक माह तीन बार एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रत्येक माह 9, 15 और 21 तारीख को एएनसी जांच शिविर का आयोजन प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन