डेंगू के दो नये संभावित मरीजों को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती, पांच इलाजरत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Oct 2024 7:24 PM

विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सोमवार को सदर अस्पताल में डेंगू के 2 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया, जबकि रविवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 5 मरीज इलाजरत हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सोमवार को सदर अस्पताल में डेंगू के 2 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया, जबकि रविवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 5 मरीज इलाजरत हैं. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि डेंगू वार्ड में 2 नये संभावित मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जिसमें नौवागढ़ी चुआबाग निवासी 27 वर्षीय शशिकांत पटेल और मकससपुर निवासी 55 वर्षीय अनिता शर्मा को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये भर्ती किया गया. दोनों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. वहीं वार्ड में पूर्व से भर्ती संभावित मरीज मकससपुर निवासी 16 वर्षीय केशव कुमार, 17 वर्षीय हर्ष कुमार तथा बेटवन बाजार निवासी 43 वर्षीय संजय कुमार राउत सहित 5 मरीजों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि सोमवार को डेंगू के संभावित मरीज हेमजापुर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांशु कुमार व नौवागढ़ी निवासी 28 वर्षीय गौरव कुमार को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. हालांकि, इस बीच जिले के निजी नर्सिंग होम में डेंगू मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. इस कारण अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन