बांका जिले के दो चिकित्सकों का मुंगेर स्थानांतरण

Published by :AMIT JHA
Published at :03 May 2026 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
बांका जिले के दो चिकित्सकों का मुंगेर स्थानांतरण

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांका जिले में पदस्थापित दो चिकित्सकों का स्थानांतरण मुंगेर जिले में किया गया है

विज्ञापन

मुंगेर.

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बांका जिले में पदस्थापित दो चिकित्सकों का स्थानांतरण मुंगेर जिले में किया गया है. दोनों चिकित्सकों को जिले के तारापुर और खड़गपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किया गया है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

विभाग की जारी सूचना के अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुईया, चानन बांका में नियुक्त सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार राज का स्थानांतरण मुंगेर जिले में करते हुए उनका पदस्थापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हवेली खड़गपुर में किया गया है. जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फुल्लीडूमर, बांका में नियुक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति सिंह का स्थानांतरण मुंगेर करते हुए उनका पदस्थापन अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में किया गया है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा योगदान देने के बाद उन्हें अपने कार्यस्थल पर भेजा जायेगा. विदित हो कि इससे पहले विभाग द्वारा मुंगेर जिले को एक सर्जन सहित चार नये चिकित्सक दिये गये हैं. जिसमें जनरल सर्जन के रूप में डॉ राउल मयंक की नियुक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर, दंत चिकित्सक के रूप में डॉ जयंत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गपुर, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ स्वर्ण किरण की नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टेटियाबंबर तथा डॉ राजीव रंजन की नियुक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में किया गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन