स्वास्थ्य विभाग अब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों पर कसेगा नकेल

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग अब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों पर कसेगा नकेल

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और इसके लिए जिम्मेदार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग कड़ा रुख अपनाने जा रहा है

विज्ञापन

प्रतिदिन तीन बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को देना होगा रियल टाइम लोकेशन

मुंगेर.

जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और इसके लिए जिम्मेदार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग कड़ा रुख अपनाने जा रहा है. जिसके लिए अब प्रत्येक प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रतिदिन तीन बार रियल टाइम लोकेशन उपस्थिति दर्ज कराना होगा. इसके लिए सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजकर नियमित रूप से विभागीय आदेश के पालन का निर्देश दिया गया है.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि बीते दिनों विभाग की ओर से सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गयी थी. इस दौरान पाया गया था कि कई जिलों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध नहीं होते हैं. जिससे कई बार स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती है और कई बार हंगामें की स्थिति बन जाती है. ऐसे में विभाग द्वारा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियमित रूप से तीन बार रियल टाइम लोकेशन उपस्थिति दर्ज करायेंगे.

वाट्सएप ग्रुप में डालेंगे रियल टाइम लोकेशन

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि इसके लिए एक वाट्सअप ग्रुप तैयार किया जा रहा है. जिसमें जिला मुख्यालय के सभी अधिकारी सहित सभी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रहेंगे. विभागीय निर्देशानुसार सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ग्रुप में तीन बार अपना रियल टाइम लोकेशन उपस्थिति दर्ज करायेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें कार्यस्थल पर पहुंचने के बाद, अपराह्न में और कार्य स्थल से जाने के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपनी तस्वीर के साथ रियल टाइम लोकेशन उपस्थिति दर्ज करेंगे. जिसकी मॉनिटरिंग जिला व राज्य स्तर से प्रतिदिन की जायेगी.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन