दुमंठा घाट पर छापेमारी, झाड़ी से मिले कट्टा, कारतूस व शराब

Updated:
विज्ञापन
दुमंठा घाट पर छापेमारी, झाड़ी से मिले कट्टा, कारतूस व शराब

कासिम बाजार थाना पुलिस ने दुमंठा घाट पर रविवार को छापेमारी कर झाड़ी से कट्टा, जिंदा कारतूस व शराब बरामद की है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई

विज्ञापन

मुंगेर.

कासिम बाजार थाना पुलिस ने दुमंठा घाट पर रविवार को छापेमारी कर झाड़ी से कट्टा, जिंदा कारतूस व शराब बरामद की है. हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. लेकिन पुलिस झाड़ी में इस आपत्तिजनक समान को छिपाने वाले की शिनाख्त में जुट गयी है.

बताया कि जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि उस क्षेत्र के अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद दुमंठा घाट के समीप हथियारों को छिपा देता है. जबकि शराब भी छिपा कर रखी जाती है. थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुमंठा घाट पर पहुंच कर विशेष सर्च अभियान चलाया. अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गयी. इस दौरान झाड़ियों के बीच छिपाकर रखा गया एक कट्टा, तीन जिंदा कारतूस व दो लीटर शराब पुलिस ने जब्त कर ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन हथियारों को वहां किसने और किस उद्देश्य से छिपाया था.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन