ePaper

हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस के एसी कोच में शराब तस्करी, दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Updated at : 29 Sep 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस के एसी कोच में शराब तस्करी, दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस में तैनात दो कोच अटेंडेंट शराब तस्करी के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जमालपुर द्वारा सोमवार को गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस में तैनात दो कोच अटेंडेंट शराब तस्करी के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जमालपुर द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किए गए. गिरफ्तार दोनों कर्मियों के पास से विदेशी शराब की कई बोतलें और नकद राशि बरामद की गयी है. पोस्ट प्रभारी राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. सूचना मिली थी कि हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस के एसी कोच में तैनात कोच अटेंडेंट शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं. इसके बाद आरपीएफ टीम ने ट्रेन के जमालपुर स्टेशन पर पहुंचते ही छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एसी कोच संख्या एम-1 में तैनात कोच अटेंडेंट सागर कुमार के कैबिन से आठ बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, चार बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की, दो केन हैव बर्ड्स प्रीमियम स्ट्रांग बियर, एक बोतल सिग्नेचर व्हिस्की और दो हजार आठ सौ बीस रुपये नकद बरामद किए गए. वहीं, एम-2 कोच में तैनात कोच अटेंडेंट संतोष कुमार के कैबिन के ब्रेड रोल में छिपाकर रखी गयी शराब की बोतलें व दो हजार दो सौ बीस रुपये नकद भी बरामद किए गए. संतोष कुमार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के हसनगंज निवासी धीरेंद्र यादव का पुत्र है, जबकि सागर कुमार सफियाबाद थाना क्षेत्र के हंसपुर लाल खान चौक का निवासी है. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को रेल थाना जमालपुर को सौंप दिया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन