जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर लगा सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, पसरा सन्नाटा

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 17 May 2025 8:49 PM

विज्ञापन

जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर शनिवार को सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया.

विज्ञापन

10:00 बजे से 17:00 तक यात्रियों को भागलपुर या किऊल के लिए नहीं मिली ट्रेन

जमालपुर. जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर शनिवार को सात घंटे का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया. इस दौरान जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर स्थित रतनपुर रेलवे स्टेशन के सीमा पर लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 16 के स्थान पर सब-वे का निर्माण किया गया. हालांकि रेलवे ने पहले से ही इसका प्रचार प्रसार कर रखा था. जिसके कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नहीं देखी गयी. फिर भी रेल यात्रियों को लगभग सात घंटे के इंतजार के बाद अपने गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेन मिल पाई.

सुबह 10:00 बजे से संध्या 17:00 तक लिया गया ब्लॉक

आधिकारिक तौर पर बताया गया कि जमालपुर और भागलपुर के बीच सुबह 10:00 बजे से संध्या 17:00 तक ट्रैफिक पावर ब्लॉक लिया गया. इस दौरान जमालपुर से न तो भागलपुर के लिए कोई ट्रेन रवाना हुई और न ही जमालपुर से किऊल की तरफ कोई ट्रेन गयी. अलबत्ता जमालपुर-मुंगेर के बीच ट्रेन सेवा यथावत रही. अप लाइन पर किऊल के लिए ब्लॉक के पहले लगभग 9:45 बजे 15658 अप कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल गई थी. इसके बाद ब्लॉक ले लिया गया. लगभग 7 घंटे बाद यात्रियों को किऊल के लिए 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस मिली. इसी प्रकार भागलपुर की ओर जाने के लिए ब्लॉक के पहले रेल यात्रियों को अंतिम ट्रेन के रूप में 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ मिली थी. जिसके बाद ब्लॉक ले लिया गया और ब्लॉक के बाद पहली ट्रेन के रूप में 53408 डाउन जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन चली. यह ट्रेन जमालपुर से 16:48 बजे रवाना हुई.

जमालपुर में भी लिया गया था ब्लॉक

एक तरफ जमालपुर भागलपुर रेल खंड पर शनिवार को ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया था तो दूसरी तरफ जमालपुर में भी चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था. आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर लिए गए ब्लॉक का सदुपयोग करने के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा यहां सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 14:00 तक ब्लॉक लिया गया था. जमालपुर में ब्लॉक लेने के समय में रेलवे पटरी के पॉइंट संख्या 304 और 307 को बदल गया. बताया गया कि ट्रेन परिचालन की सुरक्षा की दृष्टिकोण से इस पॉइंट को बदली किया गया..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन