ePaper

दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 29 Aug 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

दोनों बाइक पर सवार थे चार लोग, दो को किया रेफर

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित सिंह पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम दो बाइकों के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार ने दो युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, लाल दरवाजा मुंगेर निवासी संजय कुमार यादव तारापुर से अपने घर मुंगेर जा रहे थे. इसी दौरान खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग स्थित सिंह पेट्रोल पंप के समीप खड़गपुर की ओर से आ रही बाइक की आमने-सामने सीधी टक्कर हो गयी. घटना में ताजपुर गांव निवासी कपिल देव मंडल के पुत्र रामलोचन तथा प्रीतम राज गिरकर घायल हो गये. आनन-फानन में दुर्घटना में घायल हुए सभी बाइक सवारों को आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने दो युवक रामलोचन व संजय कुमार यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन