झालमुढ़ी स्टॉल की आड़ में शराब बिक्री कर रहे तीन कारोबारी गिरफ्तार, दस लीटर शराब बरामद

Updated at : 09 May 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
झालमुढ़ी स्टॉल की आड़ में शराब बिक्री कर रहे तीन कारोबारी गिरफ्तार, दस लीटर शराब बरामद

पुलिस ने झालमूढ़ी की दुकान की तलाशी ली तो चौकी के अंदर से 5-5 लीटर वाले दो गैलन से 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर खड़गपुर थाना क्षेत्र के प्रसंडो गांव में आयोजित रूद्र चंडी महायज्ञ में लगे मेला में पुलिस ने 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है. तीनों कारोबारी झालमुढ़ी स्टॉल की आड़ में शराब पिलाने का काम करता था. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की प्रसंडो गांव में आयोजित रूद्र चंडी महायज्ञ मेला की आड़ में शराब कारोबारी सक्रिय है और अवैध शराब की बिक्री कर रहा है. इसी सूचना पर कार्रवाई की गई तो मेला में झालमूढ़ी के स्टॉल की आड़ में देसी शराब पिलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने झालमूढ़ी की दुकान की तलाशी ली तो चौकी के अंदर से 5-5 लीटर वाले दो गैलन से 10 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार कारोबारी वनवर्षा गांव निवासी प्रमोद कापरी का पुत्र चमरू कुमार, लिटो कुमार तथा जामुन कपरी का पुत्र हरीश कुमार है. पूछताछ के क्रम में तीनों कारोबारी ने बताया कि हमलोग विगत आठ दिनों से झालमूढ़ी दुकान की आड़ में देसी महुआ शराब की बिक्री कर रहे हैं. हम तीनों का काम बंटा हुआ था. कोई ग्राहक बुलाकर लाता था तो कोई शराब निकाल कर देता था. इस मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत तीनों कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन