पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 17 Jan 2026 11:53 PM

विज्ञापन

सरस्वती पूजा पंडाल के लिए थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य

विज्ञापन

जमालपुर. सरस्वती पूजा को लेकर शनिवार को आदर्श थाना परिसर जमालपुर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने की. मौके पर अंचल अधिकारी राकेश कुमार, उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी समेत विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा पंडाल बनाने के लिए थाने से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना लाइसेंस पूजा पंडाल बनाये जाने पर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सरस्वती पूजा होनी है, जबकि जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रतिमाओं का विसर्जन 25 जनवरी तक कर लिया जाना है. सीओ ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान लाउडस्पीकर बजाने या किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले पूजा समिति को सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक होगा. पूजा के दौरान या विसर्जन शोभायात्रा के दौरान डीजे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इस दौरान अश्लील गीतों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान शांति बनाये रखें. बताया गया कि 2025 में सरस्वती पूजा के दौरान जमालपुर में मात्र नौ लोगों द्वारा लाइसेंस लिया गया था. मौके पर राजीव सिंह, रोहित सिन्हा, जुम्मन आलम, रिंकू सिंह, प्रकाश सिंह बादल, बबलू पासवान उर्फ सनम कुमार, चंदन पासवान, मुकेश शर्मा, भावेश पासवान, राजीव नायक, गोपाल कृष्ण, शंकर सिंह, नरेंद्र तांती, वासुदेव पुरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन