ePaper

पीजी के संकाय टॉपरों को विश्वविद्यालय देगा स्वर्ण पदक, बन सकते हैं कोई भी दाता

Updated at : 17 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी के संकाय टॉपरों को विश्वविद्यालय देगा स्वर्ण पदक, बन सकते हैं कोई भी दाता

दस लाख रुपये की राशि के वित्तपोषण/प्रायोजन के लिए उपयोग किया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय अब अपने पीजी के संकाय टॉपरों को स्वर्ण पदक देगा. जिसके लिये कोई भी व्यक्ति दाता बन सकते हैं. इसके लिये विश्वविद्यालय ने एक कॉर्पस फंड बनाने की योजना तैयार की है. जिसमें दाता से मिले 10 लाख की राशि का उपयोग टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देने के लिये किया जायेगा. इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सिंडिकेट की बैठक के निर्णय के अनुपालन में कुलपति ने संकाय टॉपर स्नातकोत्तर छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करने के लिए एक कॉर्पस फंड बनाने को लेकर दानदाताओं को आमंत्रित करने पर सहमति व्यक्त की है. जिसमें दस लाख रुपये की राशि के वित्तपोषण/प्रायोजन के लिए उपयोग किया जायेगा. कॉर्पस फंड में अर्जित ब्याज का उपयोग उन स्नातकोत्तर छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करने के लिए किया जा सकता है, जो चार संकायों में संकाय टॉपर हैं. इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, मानविकी संकाय वाणिज्य संकाय पीजी टॉपरों में स्नातकोत्तर छात्रों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा. जिसमें दाता का नाम या दाता द्वारा दिये गये व्यक्ति का नाम होगा. वहीं संबंधित संकायों में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए स्वर्ण पदकों का नाम दाता द्वारा तय किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन