24 से 26 अप्रैल तक इन्क्वास को लेकर स्टेट टीम करेगी सदर अस्पताल का निरीक्षण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
24 से 26 अप्रैल तक इन्क्वास को लेकर स्टेट टीम करेगी सदर अस्पताल का निरीक्षण

इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल की स्टेट टीम 24 से 26 अप्रैल के बीच निरीक्षण करेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल की स्टेट टीम 24 से 26 अप्रैल के बीच निरीक्षण करेगी. जिसमें टीम द्वारा इन्क्वास असेसमेंट चेकलिस्ट के अनुसार अस्पताल के सात वार्डों का जायजा लेगी. जिसके बाद टीम द्वारा दिये गये अंक के आधार पर इन्क्वास सर्टिफिकेशन मिलेगा. बता दें कि सदर अस्पताल के सात विभागों के लिए इन्क्वास सर्टिफिकेशन हासिल किया जाना है. जिसमें सामान्य प्रशासन, एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी, प्रसव केंद्र, एमसीएच, एनआरसी, ब्लड बैंक तथा एसएनसीयू शामिल है. इसके लिए अब 24 से 26 अप्रैल के बीच स्टेट की टीम असेसमेंट करेगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि स्टेट टीम में पिरामल के डॉ पवन सिंह जसरोटिया तथा बेगूसराय के डीसीक्यूए डॉ रजत आर्यन होंगे. स्टेट टीम असेसमेंट को लेकर सभी सात विभागों में तैयारियां की जा रही है. उन्होंने बताया कि टीम असेसमेंट चेकलिस्ट के अनुसार सभी सात विभागों का निरीक्षण करेगी. जिसमें वहां मरीजों को मिल रही सुविधा, बायोवेस्ट मैनेजमेंट, साइनेज बोर्ड, उपकरणों के रखरखाव सहित अन्य जांच की जायेगी. वहीं स्टेट टीम के निरीक्षण को लेकर सभी वार्डों के नोडल चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन