आज से आरंभ होगा स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया

जिसके बाद ही उन्हें सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका दिया जायेगा.
मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सीबीसीएस के सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. वहीं दोनों सत्रों में 28 क्रेडिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका मिलेगा. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों को 11 जनवरी तक नामांकन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सेमेस्टर-2 में 28 क्रेडिट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ही उत्तीर्ण किया गया है. कोर्स के नियमानुसार सेमेस्टर-1 या 2 में बैकलॉग वाले विद्यार्थियों को सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका नहीं मिलेगा. इसके लिये ऐसे विद्यार्थियों को पहले अपना बैक पेपर क्लीयर करना होगा. जिसके बाद ही उन्हें सेमेस्टर-3 में नामांकन का मौका दिया जायेगा. वहीं सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




