ट्रैक्टर व ट्रेलर चोरी मामले का मुख्य सरगना लखनपुर से गिरफ्तार

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 10:27 PM

विज्ञापन

एक माह पूर्व तारापुर थाना क्षेत्र के कसबा गांव में किसान सुधाकर सिंह के घर के बाहर लगा ट्रैक्टर व ट्रेलर चोरी का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया

विज्ञापन

तारापुर. एक माह पूर्व तारापुर थाना क्षेत्र के कसबा गांव में किसान सुधाकर सिंह के घर के बाहर लगा ट्रैक्टर व ट्रेलर चोरी का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने लखनपुर समीप से उसकी गिरफ्तारी की. गिरफ्तार सरगना बांका जिला के शंभूगंज थाना अंतर्गत पौकरी गांव का दिलखुश कुमार है. अपर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बांका जिले के पौकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार को लखनपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि दिलखुश एवं उसके सहयोगी शमशेर ने मिलकर ट्रैक्टर चोरी कर उसे जमुई में बेचने की योजना बनाई थी. उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से पूरे कांड का पर्दाफाश हो गया है और शेष बचे अभियुक्तों की तलाश जारी है. गिरफ्तार दिलखुश को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. विदित हो कि इस मामले में ट्रैक्टर मालिक सुधाकर सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इस मामले में पुलिस ने पूर्व में ही बांका एवं जमुई से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर व ट्रेलर को बरामद कर लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन