जमालपुर में डिग्री कॉलेज के लिए विधायक ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने जमालपुर में डिग्री कॉलेज और अनुमंडल स्तर पर मॉडल विद्यालय निर्माण को लेकर शिक्षा मंत्री पत्र भेजा है

विज्ञापन

मुंगेर. जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल ने जमालपुर में डिग्री कॉलेज और अनुमंडल स्तर पर मॉडल विद्यालय निर्माण को लेकर शिक्षा मंत्री पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत बिहार सरकार की बहुप्रतिक्षित योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड के डिग्री कॉलेज का निर्माण और अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर मॉडल विद्यालय निर्माण योजना आरंभ करने के लिए मौजूदा विद्यालयों का चयन किया जाना है. ऐसे में आग्रह है कि जमालपुर विधान सभा के प्रखंड में डिग्री कॉलेज के लिए धरहरा में प्रखंड मुख्यालय के निकट केआरएस विद्यालय व अगले चरण में हवेली खड़गपुर प्रखंड के श्रीराजाराम हरी सिंह उच्च विद्यालय धपड़ी में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जाये. उन्होंने कहा कि धरहरा प्रखंड मॉडल स्कूल के लिए उच्च विद्यालय साढ़ा, हवेली खड़गपुर के लिए बेसिक स्कूल खंडबिहारी व जमालपुर प्रखंड में उच्च विद्यालय बोचाही के अतिरिक्त हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्तरीय मॉडल स्कूल के लिए उच्च विद्यालय लोहची में स्थापित करवाने की कृपा करें, ताकि यहां के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन