तीन मध्य विद्यालयों की व्यवस्थाओं की हुई जांच
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर, लोहारा एवं धपरी स्थित मध्य विद्यालयों का मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
मुंगेर.
टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर, लोहारा एवं धपरी स्थित मध्य विद्यालयों का मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं के संचालन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी व मध्याह्न भोजन योजना की व्यवस्था की जांच की गयी. लोहारा मध्य विद्यालय में निर्धारित मेन्यू के अनुरूप मध्यान भोजन तैयार नहीं पाए जाने पर बीडीओ ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा. वहीं ताजपुर मध्य विद्यालय में बच्चों को बिना दरी के मध्याह्न भोजन कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मध्य विद्यालय धपरी में पठन-पाठन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. हालांकि विद्यालय भवन के कई फ्लोर क्षतिग्रस्त एवं जर्जर अवस्था में थे. जिसका शीध्र मरम्मत कराने का निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन