निरीक्षी न्यायाधीश ने कोर्ट, मंडलकारा, ऑब्जर्वेशन होम व जेजेबी का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Updated at : 30 Mar 2026 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षी न्यायाधीश ने कोर्ट, मंडलकारा, ऑब्जर्वेशन होम व जेजेबी का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह मुंगेर निरीक्षी जज न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडे सोमवार को मुंगेर पहुंचे.

विज्ञापन

विधिज्ञ संघ सभागार में अधिवक्ताओं ने निरीक्षी जज का किया स्वागत

मुंगेर. पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह मुंगेर निरीक्षी जज न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडे सोमवार को मुंगेर पहुंचे. उन्होंने मुंगेर व्यवहार न्यायालय, मंडलकारा, ऑब्जर्वेशन होम व जेजे बोर्ड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मुख्य रूप से शामिल थे.

दो दिवसीय दौरा पर मुंगेर पहुंचे निरीक्षी न्यायधीश न्यायमूर्ति एके पांडे ने सोमवार को पहले दिन मुंगेर व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. उन्होंने सीजीएम अदिति गुप्ता, एडीजे प्रथम अमित कुमार उपाध्याय, एडीजे चतुर्थ मनीषा कुमारी के न्यायालय का निरीक्षण किया, जबकि नकल खाना और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निपटान, कोर्ट परिसर की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल प्रणाली का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने मुंगेर मंडल कारा का निरीक्षण किया. उन्होंने पुरुष व महिला वार्ड, रसोईघर, सेल, कारा अस्पताल का निरीक्षण किया, जबकि बंदियों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने बंदियों को पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया. न्यायाधीश द्वारा जेल की साफ-सफाई एवं बंदियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कारा अधीक्षक को नियमानुसार सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने ऑब्जर्वेशन होम और किशोर न्याय परिषद का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. न्यायमूर्ति एके पांडे विधिक संघ सभागार पहुंचे. जहां विधिक संघ के अध्यक्ष शशिशेखर सिंह, महासचिव रानी कुमारी, वरीय अधिवक्ता रामचरित्र यादव, बीरेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि वे यहां काम कर चुके है. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां का निरीक्षी जज बनाया गया और आज हम आपलोगों के बीच है. उन्होंने अविधवक्ताओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र निष्पादन के प्रति आश्वस्त किया.

न्यायमूर्ति ने बच्चों के बीच बांटे पाठ्य सामग्री

मुंगेर. न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय सह निरीक्षी न्यायाधीश मुंगेर न्यायालय मंडल न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय सोमवार को एडीआर भवन स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय पहुंचे. तहां उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण किया. अभ्यास मध्य विद्यालय पूरबसराय एवं मध्य विद्यालय गुलजार पोखर के छात्रों को पठन सामग्री प्रदान करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि मन लगाकर कर पढ़ाई करें, तभी आप कामयाब इंसान बनेंगे. कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिनेश कुमार कर रहे थे. मौके पर शिक्षा सेवक शबाना बेगम, टोला सेवक पटेल कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय गुलजार पोखर के शिक्षिका मीनाक्षी सिन्हा, मीना सिंह, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हसमुद्दीन अंसारी, पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र, प्राधिकार के कर्मी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन