महिला के साथ छेड़खानी कर रहे दो युवक धराये, एक फरार

Updated at : 30 Mar 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़खानी कर रहे दो युवक धराये, एक फरार

तारापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम खेत से काम कर लौट रही एक महिला के साथ छेड़खानी एवं लूट का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम खेत से काम कर लौट रही एक महिला के साथ छेड़खानी एवं लूट का प्रयास किया गया. इस मामले में लौना निवासी अजीत कुमार की पत्नी ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. वहीं ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक भागने में सफल रहा. आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि रविवार की शाम करीब छह बजे सतेहरा बहियार से खेत का काम निबटाकर घर लौट रही थी. इसी दौरान मौढार पुल के समीप सड़क पर बिना नंबर प्लेट की काले रंग की अपाची मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक उन्हें रोक लिया और छेड़खानी करने लगा. इतना ही नहीं बाइक के पीछे बैठा दो युवक मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया. शोर मचाने पर पीछे से आ रहे पति अजीत कुमार और जेठानी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की. हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण जुटे तो तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया और सरपंच के दरवाजे पर लाकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. दोनों युवक अफजलनगर खुदिया निवासी अनुराग कुमार व विराट कुमार है. इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटनास्थल से अपाची मोटर साइकिल भी बरामद की गयी है, जबकि फरार आरोपी गुड्डू कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन