बकाया मानदेय भुगतान की मांग को ले आशा ने पीएचसी में किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
बकाया मानदेय भुगतान की मांग को ले आशा ने पीएचसी में किया हंगामा

अपने बकाया मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया.

विज्ञापन

बरियारपुर. अपने बकाया मानदेय की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया. हंगामा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बरियारपुर थाना से पुलिस बुलाया गया. मौके पर बीडीओ विशाल आनंद एवं थानाध्यक्ष अमरेश कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और हंगामा कर रही आशा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. मालूम हो कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा कर रही है. इससे पूर्व भी वे लोग पीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बनाया था और मानदेय भुगतान की मांग की थी. सोमवार को भी आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया. जहां बीडीओ ने एक माह के अंदर मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया. जिसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा बंद किया. वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा भी पहुंचे. उन्होंने बताया कि आशा को अगस्त माह तक एवं आशा फेसिलिटेटर को सितंबर माह तक का भुगतान किया गया है. इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए विभाग से 45 लाख रुपए की डिमांड की गयी थी. जिसमें से मात्र 29 लाख रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि से ही कई विभागों को राशि भुगतान करना पड़ता है. राशि कम आने के कारण आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान लंबित है. राशि आवंटित होने पर आशा कार्यकर्ता का बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन