ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आज से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

Updated at : 15 Oct 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आज से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को इभीएम, ईसीईएनईटी सहित सभी चुनावी प्रपत्रों की सैद्धांतिक एवं हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई.

विज्ञापन

मुंगेर ———————– मुंगेर विश्वविद्यालय अपने 20 पीजी विभाग तथा 7 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर गुरूवार 16 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ कर रहा है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 16 अक्तूबर से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसमें एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 7 पीजी सेंटर आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर, आरएस कॉलेज, तारापुर, आरडी कॉलेज, शेखपुरा, कोशी कॉलेज, खगड़िया, केकेएम कॉलेज, जमुई, केएसएस कॉलेज, लखीसराय तथा एसकेआर कॉलेज बरबीधा में नामांकन को लेकर 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. इसमें स्नातक पार्ट-3 में उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जिसके लिये इच्छुक विद्यार्थियों को 700 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा. सूचना में कहा गया है कि विद्यार्थी स्नातक पार्ट-3 के टीआर अंक पत्र या वेबकॉपी के आधार पर पीजी में नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं. जबकि सभी विद्यार्थियों को अपार आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा. आवेदन प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मेधा सूची जारी की जायेगी. जिसके अनुसार नामांकन एवं पंजीयन कराया जायेगा. विदित हो कि अगस्त माह में हुये सिंडिकेट व सीनेट बैठक निर्णय के अनुसार अब विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन के समय ही विद्यार्थियों का पंजीयन भी कराया जायेगा. जिसके लिये मेधा सूची के बाद सूचना जारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन