साहिबगंज व दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने साहिबगंज और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है
विज्ञापन
जमालपुर.
छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ���ाहिबगंज और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. मालदा रेल मंडल की एपीआरओ रूपा मंडल ने बताया कि छठ पूजा को लेकर 03235/03236 साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से तीन-तीन बार चलेगी. यह ट्रेन 13235 अप और 13236 डाउन साहिबगंज-दानापुर-साहिबगंज एक्सप्रेस के मार्ग पर समान ठहराव, संरचना और समय के साथ चलेगी. 03235 अप साहिबगंज-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल साहिबगंज से 26 अक्तूबर, 2 और 9 नवंबर को खुलेगी. जबकि 03236 डाउन दानापुर-साहिबगंज साप्ताहिक स्पेशल दानापुर से 26 अक्तूबर, 2 और 9 नवंबर को खुलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अमित झा
अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










