आज से पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर दोबारा मौका

Updated at : 29 Nov 2024 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर शनिवार से दोबारा नामांकन पोर्टल खोला जा रहा है. जिसमें पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के नियमित तथा बैकलाॅग सहित सत्र 2022-24 के बैकलॉग विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी के नियमित व बैकलॉग वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में नामांकन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच दोबारा नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,033 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 1,744, विज्ञान संकाय में 244 तथा वाणिज्य संकाय में 45 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं.

————————————————-

पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिये दो दिनों का समय दिया गया है. जिसमें 29 और 30 नवंबर को उक्त सत्र के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थी शनिवार तक अपने संंबंधित पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 3,441 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमें कला संकाय में 2,769, विज्ञान संकाय में 520 तथा वाणिज्य संकाय में 152 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन