राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम

Updated at : 31 Jan 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम

अध्यक्ष ने कहा अनिल कुमार सिंह अपने नाम के अनुरूप कार्य करते थे

विज्ञापन

मुंगेर . सरस्वती शिशु मंदिर लल्लू पोखर में विद्यालय के आचार्य अनिल कुमार सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कियागया. कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कुमार सिंह, विद्यालय अध्यक्ष धनंजय प्रसाद राय, विद्या भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता ब्रह्मदेव प्रसाद, समिति सदस्य मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य जयंत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रधानाचार्य ने अनिल कुमार सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा शिक्षक की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है. सादगी पूर्ण व्यवहार तथा शांत चित्त भाव से कार्य करने वाले शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनका सदा विद्यालय परिवार ऋणी रहेगा. अध्यक्ष ने कहा अनिल कुमार सिंह अपने नाम के अनुरूप कार्य करते थे. विद्यालय उनके कृतित्व को सदा स्मरण रखेगा. मंच संचालन विद्यालय के आचार्य सुभाष कुमार अम्बष्टा तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार सिन्हा ने किया. मौके पर आचार्य सुमित सागर, मनीष कुमार, संजीव कुमार चौधरी, सुनीता कुमारी, काव्या सोनी, श्वेता कुमारी, शिप्रा कुमारी, पूर्णिमा भगत आदि मौजूद थी.

—————————————

शोषितों व वंचितों के नेता थो श्रीकृष्ण सिंह

मुंगेर . नगर कांग्रेस द्वारा बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में मनाई गई. जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन और स्मरण किया. अध्यक्षता अध्यक्ष ई. रोहित मणि भूषण ने किया. उन्होंने कहा कि बिहार केशरी ने बिहार के विकास में महती भूमिका अदा की. अपने पूरे जीवन काल में उन्होंने समाज के शोषित वंचित समुदाय के लिए लड़ाई लड़ी और उनको अधिकार दिलाया. उन्होंने दलित समाज के लिए लड़ाई लड़ी. उन्हें मंदिर में प्रवेश दिलाया. मुंगेर उनकी कर्मभूमि रही है. वे मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे थे. कार्यक्रम का संचालन अशोक पासवान ने किया. मौके पर आरके मंडल, बीडी चौरसिया, मो. शादाब, मो. नजीर हुसैन, मो. शकील अहमद, मो. जाहिद, मो. कमाल अहमद, मो. अकरम परवेज, अरुण मंडल, युगल किशोर, बीके निराला, किशन कन्हैया, निखिल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन