उप-मुख्यमंत्री के संवाद में उठा सड़क, पेयजल, पार्किंग व खासमहल का मुद्दा

Updated at : 03 Apr 2026 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
उप-मुख्यमंत्री के संवाद में उठा सड़क, पेयजल, पार्किंग व खासमहल का मुद्दा

राज्य के उप-मुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व व नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की देर शाम मुंगेर संग्राहालय सभाकक्ष में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर के लोगों से उनके समस्याओं को सुना और उसके समुचित निदान का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

मुंगेर. राज्य के उप-मुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व व नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की देर शाम मुंगेर संग्राहालय सभाकक्ष में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर के लोगों से उनके समस्याओं को सुना और उसके समुचित निदान का आश्वासन दिया. मौके पर अपर समाहार्ता मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, मेयर कुमकुम देवी, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. मुंगेर सेवा मंच के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जहां खास महल के मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया. वहीं शहर के खराब व जर्जर सड़क व पेयजल जैसे मुद्दे भी उठे. सेवा मंच के रवि शंकर पांडेय ने कहा कि शहर के विकास के लिये कोई प्लानिंग काम नहीं कर रही है. इस कारण कभी सड़क बनाया जाता है और फिर उसे तोड़ दिया जाता है, जबकि बेलन बाजार निवासी त्रिपुरारी सिंह ने निगम द्वारा सफाई टैक्स के अतिरिक्त डोर-टू-डोर कचरा उठाव को लेकर 360 रुपये अतिरिक्त टैक्स लेने के मुद्दे को प्रमुखता से रखा. संजीव चौरसिया ने मुंगेर गौशाला में गौपालन की बदहाल व्यवस्था को उपमुख्यमंत्री के समक्ष उठाया, जबकि रामकुमार सिंह ने कहा कि जब निगम जिस क्षेत्र में लोगों को पेयजल नहीं दे रही तो फिर वहां पेयजल टैक्स क्यों लिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त उन्होंने शहर में वाहन के लिये पार्किंग नहीं होने और उससे होने वाले परेशानी के मुद्दे को भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा. डॉ कविता वर्णवाल ने शहर के मंदिरों में पॉलिथिन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, जबकि प्राणनाथ ने बैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय परिसर में बने बालिका अल्पसंख्यक छात्रावास में अल्पसंख्यक बालकों को रखने पर गंभीर आपत्ति जतायी. इस मौके पर नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता ने निगम के उपलब्धियों को मंत्री के समक्ष रखा. मौके पर मुंगेर मंच के संजय कुमार बबलू, निर्मल जैन, भवेश जैन, नवीन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार पोद्दार, लायंस क्लब के शुभांकर झा, वार्ड पार्षद सुजीत पोद्दार, रवि कुमार, विकास कुमार, मोहन वर्मा सहित शहर के बुद्धिजीवि मौजूद थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन