कर्मचारी संघ का निगम प्रशासन को चेतावनी, मांग पूरी नहीं हुई तो 13 अप्रैल से हड़ताल

नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार में हुई. कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर अगर 12 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 13 अप्रैल से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे
मुंगेर. नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार में हुई. कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर अगर 12 अप्रैल तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 13 अप्रैल से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा. इसे लेकर संघ ने नगर आयुक्त को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कई दौर की वार्ता और बोर्ड व बिहार सरकार के स्पष्ट आदेश के बावजूद कर्मियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. स्थायी कर्मचारियों को अब तक सातवां वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया, जबकि पंचम और छठा वेतनमान के अंतर वेतन का भुगतान भी लंबित है. अनुकंपा के आधार पर बहाली की प्रक्रिया भी ठप पड़ी हुई है. साथ ही दैनिक व एनजीओ सफाई कर्मियों के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग को अब तक लंबित रखा गया है. हद तो यह है कि अप्रैल से 750 रुपये देने के आश्वासन पर भी अब तक अमल नहीं किया गया. कर्मचारियों ने कहा कि अब तक सफाईकर्मियों को केवल चार वर्षों का ही अंतर वेतन दिया गया. अगर मांग पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर 13 अप्रैल से चलें जायेंगे. मौके पर कर्मचारी संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




