पुण्यतिथि पर याद किये गये मौलाना वली रहमानी

Updated:
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये मौलाना वली रहमानी

बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य व पूर्व अमीरे शरियत हज़रत मौलाना वली रहमानी की पुण्यतिथि शुक्रवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

मुंगेर. बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य व पूर्व अमीरे शरियत हज़रत मौलाना वली रहमानी की पुण्यतिथि शुक्रवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ई. रोहित मणि भूषण ने की, जबकि संचालन अकरम परवेज़ ने किया. उपस्थित लोगों ने मौलाना वली रहमानी साहब के सामाजिक, शैक्षणिक व धार्मिक योगदानों को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के उत्थान, दीन की सेवा और शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित रहा. विशेष रूप से “रहमानी सुपर 30” के माध्यम से उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर तबके के न जाने कितने बच्चों मदद की. सभा के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई कि उनकी पुण्यस्मृति में मुंगेर में एक भव्य पार्क का निर्माण कराया जाए तथा मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज का नामकरण हज़रत मौलाना वली रहमानी साहब के नाम पर किया जाये. ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके महान कार्यों से प्रेरणा ले सके. कार्यक्रम में डॉ ऐनुल जी, शकील अहमद, तारिक अनवर, कमाल अहमद,रमीज इफ्तेखार, मो नजीर सहित अन्य मौजुद थे.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन