उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज करेंगे जमीन से जुड़े मामलों की सीधी सुनवाई

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 03 Apr 2026 7:53 PM

विज्ञापन

राज्य के उप-मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को मुंगेर में जमीन से जुड़े मामलों की सीधी सुनवाई करेंगे.

विज्ञापन

– मुंगेर के प्रेक्षा गृह में भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद का आयोजन, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक – जिले के नौ अंचलों के लिए बनाये गये अलग-अलग काउंटर, पूछताछ के लिए बने एक विशेष काउंटर मुंगेर. राज्य के उप-मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को मुंगेर में जमीन से जुड़े मामलों की सीधी सुनवाई करेंगे. इसके लिए मुंगेर के प्रेक्षा गृह में भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है. इसमें जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ महेंद्र पाल, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक श्रीमती मोना झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. मुंगेर के अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मुंगेर जिले के सभी नौ अंचलों के लिए नौ अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गये हैं. इन काउंटरों पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, भूमि विवाद, अतिक्रमण सहित जमीन से जुड़े सभी मामलों की शिकायतों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. इसके अतिरिक्त जन सामान्य की जानकारी और मार्गदर्शन के लिए एक अलग पूछताछ काउंटर भी बनाया गया है. जहां लोग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि उप-मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पहले भी अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया है और उसकी प्रति साथ लाएंगे. उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जायेगा. ————————————— सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से जनसंवाद मुंगेर. कार्यक्रम के तहत आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक अंचलवार बनाये गये काउंटरों पर किया जायेगा. इसके बाद 11 बजे से उपमुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याएं अधिकारियों-कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर सुनेंगे और उनके समाधान का निर्देश देंगे. आवेदन में अंचल का नाम, आवेदक का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा. ताकि आगे की कार्रवाई की जानकारी आवेदक को मोबाइल संदेश के माध्यम से दी जा सके. इसके साथ ही प्रेक्षा गृह में जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी. इसमें प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे. बैठक में लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, सर्वे तथा अभियान बसेरा-2 की स्थिति की राजस्व ग्रामवार समीक्षा की जायेगी.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन