पश्चिम बंगाल नंबर की कार से 176 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 03 Apr 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल नंबर की कार से 176 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

उत्पाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर से पश्चिम बंगाल नंबर की कार से झारखंड उत्पाद का भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. उत्पाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर से पश्चिम बंगाल नंबर की कार से झारखंड उत्पाद का भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. हालांकि, पीछा कर रही उत्पाद पुलिस को देख तस्कर कार छोड़ कर भाग निकला. संभावना व्यक्त की जा रही है कि तस्कर शेरपुर या आसपास का रहने वाला है. बताया जाता है कि उत्पाद थाना मुंगेर की टीम शुक्रवार की दोपहर एनएच-80 पर शराब के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गश्त लगा रही थी. तभी गश्ती टीम की नजर तेलिया तालाब के समीप डब्लूबी 06 एक – 0767 नंबर की कार पर पड़ी. कार में शराब होने की शंका पर टीम ने वाहन का पीछा करना शुरू किया. कार सवार तस्करों ने लुकिंग ग्लास में जब पुलिस गाड़ी देखी तो वह तेज रफ्तार से कार भगाने लगा. जिसका गश्ती टीम ने पीछा किया. इस कारण कार शेरपुर में तस्कर छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने जब कार की तालाशी ली तो उससे 375 एमएल का रॉयल स्टैग का 84 बोतल व 375 एमएल का ही आइकॉनिक ब्हाइट का 92 बोतल कुल 176 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब की बोतल पर झारखंड उत्पाद का स्टीकर लगा हुआ है. मद्यनिषेध निरीक्षक सह प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार ने बताया कि उत्पाद पुलिस की गश्ती टीम ने शंका पर कार का पीछा किया और शेरपुर के समीप तस्कर द्वारा छोड़े गये कार से 176 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है व तस्करों की शिनाख्त की जा रही है. गश्ती दल में एसआइ स्वीटी सुप्रिया, सुजीत कुमार, एएसआइ रेखा कुमार व महेंद्र सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन