नये नंबर के साथ 7 अप्रैल से जमालपुर व सहरसा के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर ट्रेन

रेलवे नये नंबर के साथ 7 अप्रैल से जमालपुर व सहरसा के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेन चलेगी. 63398 /63397 जमालपुर-सहरसा-जमालपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन अगली सूचना तक के लिए चलाई जायेगी.
जमालपुर. रेलवे नये नंबर के साथ 7 अप्रैल से जमालपुर व सहरसा के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेन चलेगी. 63398 /63397 जमालपुर-सहरसा-जमालपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन अगली सूचना तक के लिए चलाई जायेगी. इसके लिए रेलवे ने ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. बता दें कि जमालपुर और सहरसा के बीच पूर्व से 05509/05510 जमालपुर-सहरसा- स्पेशल ट्रेन इस रेल खंड पर चलायी जाती रही है.
रेलवे ने जारी किया ट्रेन का टाइम टेबल
63397 जमालपुर-सहरसा मेमू पैसेंजर ट्रेन जमालपुर से रात्रि 21:45 बजे सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी. इसके बाद यह ट्रेन रात्रि 22:05 बजे मुंगेर स्टेशन, 22:20 बजे सबदलपुर, 22:33 बजे उमेश नगर, 22:46 बजे खगड़िया, 23:08 बजे मानसी, 23:21 बजे बदला घाट, 23:30 बजे धमारा घाट, 23:38 बजे फंगो हॉल्ट, 23:47 बजे कोपड़िया और मध्य रात्रि 12:04 बजे सिमरी बख्तियारपुर पहुंचेगी. जिसके बाद ट्रेन 12:13 बजे बाबा रघुनी हॉल्ट द्वारिका, मध्य रात्रि 12:21 बजे सोनबरसा कचहरी और 12:28 बजे परमिनिया हॉल्ट रुकने के बाद रात्रि 1:00 बजे सहरसा पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे सहरसा से जमालपुर के लिए रवाना होगी. जो सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी.
—————————–जमालपुर से रात में सहरसा के लिए जाने वाली ट्रेन का नहीं हो रहा उपयोग
जमालपुर. जमालपुर और सहरसा के बीच अब रेलवे ने नई नंबर वाली मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की है, परंतु इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. नये टाइम टेबल के अनुसार भी इस ट्रेन का परिचालन रात में ही जमालपुर से सहरसा के लिए निर्धारित किया गया है. ऐसे में रात में इस ट्रेन को जमालपुर से सहरसा के लिए रवाना करने का फायदा रेलयात्रियों को कोई खास राहत नहीं देने वाला है. बता दें कि जमालपुर आने वाली ट्रेन के रैक का उपयोग जमालपुर से सहरसा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के रूप में की जा रही है. जमालपुर में रैक रखने के लिए लाइन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस ट्रेन का एक्सटेंशन जमालपुर से सहरसा के लिए किया गया है, परंतु रात में जमालपुर से सहरसा के लिए यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत कम होती है. ऐसे में रात के समय में इस ट्रेन के परिचालन का फायदा लोगों को अधिक नहीं मिलने वाला है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




