गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला डकरा सतखजुरिया, दो घायल

सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा सत खजुरिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया.
जमालपुर. सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा सत खजुरिया गांव में गुरुवार की देर रात्रि उस समय दहशत का माहौल कायम हो गया. जब गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. घटना सिंचाई बांध के समीप की है. जानकारी के अनुसार, सिंचाई बांध के समीप एक मजदूर कारे लाल यादव गेहूं का भूसा समेट रहा था. इसी दौरान एक ईंट भट्ठा मालिक वहां पहुंचा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दिया. जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. बताया गया कि आरोपितों ने मजदूर कारे लाल यादव पर हथियार के बट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जबकि गांव के दो युवक राजीव कुमार और अमन कुमार को भी बचाने के दौरान पीटकर घायल कर दिया. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और परिजन की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया. घटना के बाद से डकरा सत खजुरिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पीड़ित पक्ष द्वारा सफियाबाद थाना में लिखित आवेदन भी दिया गया है. मामले को लेकर सफियाबाद थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया. हलांकि उन्होंने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




