रक्षाबंधन कल, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें, बाजार में आयी रौनक

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
रक्षाबंधन कल, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें, बाजार में आयी रौनक

रक्षाबंधन कल, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें, बाजार में आयी रौनक

विज्ञापन

मुंगेर. भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर शहर में राखी का बाजार पूरी तरह सज गया है. गली-मोहल्ले से लेकर मुख्य बाजार की दुकानों में रंग-बिरंगे राखी बहना को काफी आकर्षित कर रही है. रक्षा बंधन के त्योहार में अब महज एक दिन शेष है. जिसको लेकर बाजार की रौनक भी काफी बढ़ गयी है. गिफ्ट व कपड़े की दुकानों पर भी काफी भीड़ जुट रही है. भाई-बहनों के अटूट संबंध का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर भाई-बहनों के बीच उत्साह चरम पर है.

रक्षाबंधन का त्योहार नौ अगस्त यानि शनिवार को मनाया जायेगा. जिसमें अब सिर्फ 24 घंटे का फासला रह गया है. त्योहार की घड़ी ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों भाई तथा बहन की बेसब्री बढ़ती जा रही है. बाहर रहने वालों भाईयों के लिये बहनों ने तो राखी खरीद कर एक सप्ताह पहले ही कूरियर व डाक द्वारा भेज दी है. बांकी बहनें दुकानों में लेटेस्ट व आकर्षक राखी की खरीदारी करने में मशगूल हो गयी हैं. बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दुकानों पर गुरूवार को युवतियों व महिलाओं की काफ��� भीड़ लगी थी. जहां नौरंग, स्टोन, संगम, शुभ, गोपाल, छोटा भीम, डॉरेमॉन, टैडीबियर, रेशम डोरी सहित अन्य प्रकार की राखियां बहनों को आकर्षित करती रही. राखी पर्व के लिये कपड़े, मिठाई, ड्राई-फ्रूड से लेकर गिफ्ट आइटम की दुकानों में भी गिफ्ट पैक करवाने की होड़ लगी रही.

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का योग

इस बार रक्षाबंधन में भद्रा का योग नहीं रहेगा. पंडितों के अनुसार शनिवार को रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं. पंचांग के मुताबिक सावन की पूर्णिमा पर भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होगी. यह 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी. चूंकि इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा, इसलिए रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर भद्रा का साया मान्य नहीं होगा. रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा. यह मुहूर्त इस दिन दोपहर के 1 बजकर 24 मिनट तक बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन