ePaper

राजभवन ने वर्ष 2026 के स्वीकृत अवकाश कैलेंडर जारी

Updated at : 04 Nov 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
राजभवन ने वर्ष 2026 के स्वीकृत अवकाश कैलेंडर जारी

वर्ष 2026 में 23 मई से 21 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा.

विज्ञापन

मुंगेर राजभवन पटना ने कुलाधिपति के आदेशानुसार बिहार के सभी परंपरागत विश्वविद्यालय के लिये वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. जिसके बाद अब एमयू द्वारा भी राजभवन के अवकाश कैलेंडर के अनुसार अपना कैलेंडर जारी करेगा. बता दें कि वर्ष 2026 को लेकर राजभवन द्वारा अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है. जिसके अनुसार एमयू सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालयों को वर्ष 2026 में कुल अवकाश की संख्या 59 होगी. जबकि रविवार को छोड़कर अवकाश की संख्या 52 होगी. हलांकि वर्ष 2026 में 23 मई से 21 जून तक ग्रीष्मावकाश होगा. जो कुल 30 दिनों का होगा. ऐसे में ग्रीष्मावकाश और रविवार को मिलाकर विश्वविद्यालय व कॉलेजों को वर्ष 2026 में कुल 89 दिनों का अवकाश मिलेगा. विदित हो कि प्रत्येक वर्ष राजभवन द्वारा विश्वविद्यालयों के लिये अवकाश कैलेंडर जारी किया जाता है. जिसके अनुसार ही विश्वविद्यालयों द्वारा भी अपना अवकाश कैलेँंडर जारी किया जाता है. हलांकि चालू वर्ष 2025 में अभी दो माह बांकी है. जिसमें एमयू व उसके कॉलेजों में दिसंबर माह में 25 से 30 दिसंबर तक क्रिसमस व नये साल को लेकर अवकाश रहेगा. जिसके बाद जनवरी 2026 से राजभवन द्वारा स्वीकृत नये कैलेंडर के अनुसार अवकाश होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन