एक मिनट का सफर लोगों ने एक घंटे में किया तय

Updated:
विज्ञापन

जाम हटाने के लिए न तो पूरबसराय थाना पहुंची और न ही यातायात थाना पुलिस

विज्ञापन

पूरबसराय आरयूबी से शाहजुबेर मोड़ तक लगा रहा जाम, यात्री रहे परेशान मुंगेर. पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज से लेकर शाहजुबेर मोड़ पूरबसराय तक बुधवार की शाम महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम के कारण हालात यह रही कि एक मिनट का सफर लोगों ने एक घंटे में तय किया, लेकिन जाम हटाने के लिए न तो पूरबसराय थाना पहुंची और न ही यातायात थाना पुलिस. खुद ब खुद जाम खत्म हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली. बताया जाता है कि दिलीप बाबू धर्मशाला मोड़ और शाहजुबेर मोड़ के समीप बुधवार की शाम मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होने के कारण टोटो और ऑटो की भीड़ अचानक बढ़ गयी. इसके कारण मोड़ पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. देखते ही देखते पूरबसराय रेलवे अंडर ब्रिज तक टोटो, ऑटो और निजी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इतना ही नहीं दिलीप बाबू धर्मशाला मोड़ से मुंगेर रेलवे स्टेशन और पूरबसराय थाना के आगे तक इस जाम का असर देखने को मिला. जाम के कारण वाहन मोड़ से निकल नहीं पा रहे थे और इसके कारण वाहन चल नहीं रहे थे, बल्कि रेंग रहे थे. मोटरसाइकिल और साइकिल सवार को भी जाम का कहर झेलना पड़ा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन