मुर्गे व चूजे का सैंपल संग्रह कर जांच को भेजा
Published by : ANAND KUMAR Updated At : 19 Feb 2026 12:17 AM
दो दिनों में तेघड़ा में एक भी कौए की नहीं हुई है मौत
हवेली खड़गपुर. प्रखंड के तेघड़ा गांव स्थित उमाशंकर पासवान के बगीचे में दर्जनों कौओं की मौत के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने संभावित बीमारी की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर पूरे बगीचे को सेनिटाइज किया था. कहा था कि लोगों को इससे नहीं घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं आसपास के बगीचे में भी छिड़काव किया गया था. बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग ने एहतियात कदम उठाते हुए आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न पॉल्ट्री फॉर्म में मुर्गे और चूजों का सेंपल कलेक्ट किया और इसे जांच के लिए भेजा. भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम नगर के बिनलपुर और रतनी गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म का जायजा लिया और सैंपल में सीरम व स्वाब के नमूने लेकर जांच के लिए पटना भेजा. बिनलपुर के राजन कुमार सिंह, बालेश्वर मंडल, रतनी के पवन कुमार के पोल्ट्री फार्म की जांच कर आवश्यक निर्देश दिये. डाॅ संजय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. हालांकि उन्होंने बताया कि तेघड़ा में पिछले दो दिनों में अबतक किसी कौए के मृत पाये जाने की जानकारी नहीं मिली है. अगर इन दो दिनों में कौआ मृत पाया जाता, तो इसके सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जाता. फिलहाल विभाग द्वारा एहतियाती कदम उठाते हुए पॉल्ट्री फार्म मालिकों को सतर्क रहने तथा मुर्गे या चूजा में किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरंत सूचना देने की बात कही. मौके पर खंडबिहारी के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ अली वफा, टीकाकर्मी संतोष कुमार, परिचारी अमरनाथ गुप्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










