हिन्दू समाज के जागरण व संगठित होने का समय : आरएसएस

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 19 Feb 2026 5:47 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भगवती मंदिर दरियापुर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर विविध कार्यक्रम आयोजित मुंगेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर बुधवार को भगवती मंदिर दरियापुर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रचारक बौद्धिक राणा प्रताप, मुंगेर जिला प्रचारक अमरजीत कुमार, सह जिला कार्यवाह अभय कुमार, खंड कार्यवाह विपुल कुमार सिंह, मुकेशानन्द महाराज उपस्थित थे. क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि आज आरएसएस का 100 वर्ष पूरा होने के साथ ही यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन कर उभरा है. आज हिन्दू समाज को जागरण करने का समय आ गया है. इसलिए हिन्दुओं को सावधान होने की आवश्यकता है. आज दो % हिन्दू जगा तब देश का मान सम्मान बढ़ा है. गर्व से कह रहा है हम हिन्दू हैं. आज पूरे भारत वर्ष में हिन्दू सम्मेलन चल रहा है. कार्यक्रम में चन्दन सिंह, अजय बिंद, गोलू सिंह, साहिल सिंह, राहुल, गोपालजी, गणपति जी, बलराम जी उपस्थित थे. इधर, स्थानीय मंगल बाजार दुर्गा स्थान के प्रांगण में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. महंत देवनायक दास व संघ के विभाग प्रचारक देवेंद्र जी ने हिंदुओं को संगठित रहने की बात ही. कथावाचक श्रीमद् प्रेमानंद सरस्वती जी ने हिंदुओं के स्वर जागरण की बात की. उन्होंने कहा बाटोगे तो काटोगे. राजा राममोहन राय, स्वामी विवेकानंद, दयानंद सरस्वती जैसे महापुरुषों ने सती प्रथा, जातिवाद, बाल विवाह एवं धार्मिक बुराइयों को मुक्त कर आधुनिक संदर्भ में प्राचीन हिंदू संस्कृति के ज्ञान के परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु देव प्रभात ने की. मौके पर बलवंत शर्मा, दीपक कुमार, संजय कुमार, अभिषेक रंज दिलीप सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन