सुविधाओं को लेकर रेल यात्रियों को किया गया जागरूक
Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 08 Jun 2026 9:18 PM
सुविधाओं को लेकर रेल यात्रियों को किया गया जागरूक
जमालपुर. रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जमालपुर स्टेशन के अधिकारियों ने सोमवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा सुरक्षा और विभिन्न दंडनीय अपराध की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने किया. जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म क्षेत्र और सर्कुलेटिंग एरिया में चलाये गये जागरूकता अभियान में रेल यात्रियों को स्वच्छता, सुरक्षा, आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग, रेल यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता नहीं करने और बिना टिकट रेल यात्रा की रोकथाम तथा ट्रेनों पर पत्थर बाजी व चेन पुलिंग के दुरुपयोग के बारे में रेल यात्रियों को जागरूक किया गया. अभियान के दौरान स्टेशन परिसर सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफार्म क्षेत्र की गहन जांच भी की गयी और अनाधिकृत व्यक्तियों को हटाया गया. इस अभियान के तहत सफाई भी की गयी और यात्रियों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और यात्री अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास किया गया. इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा, सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बाई पाठक, लेडिज कांस्टेबल अंकिता, सुमन, लता, मीणा, सिंटू कुमारी, सविता यादव और काजल कुमारी आदि शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










