आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा से असाध्य बीमारियों से मिलता है छुटकारा

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 9:23 PM

विज्ञापन

आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा से असाध्य बीमारियों से मिलता है छुटकारा

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति, जिला इकाई मुंगेर की ओर से प्रसंडो हाई स्कूल परिसर में आयोजित सात दिवसीय योग सह-प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में योग साधक योग आसन और प्रणायाम के गुर सीख रहे हैं. सोमवार को शिविर के चौथे दिन योगाचार्य आलोक कुमार ने योग साधकों को योगासन, आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. चौथे दिन के शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष योग साधकों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रस्तिका, भ्रामरी प्राणायाम के साथ जल नेति और सूत्र नेति क्रिया के बारे में बताया गया, जबकि शिविर में योग के साथ प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से विभिन्न रोगों का उपचार भी किया जा रहा है. प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े वैद्य द्वारा लोगों को बीपी, शुगर, सायटिका, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन सहित किडनी, हृदय रोग से जुड़े प्राकृतिक उपचार और औषधि के बारे में बताया. मौके पर जिला महामंत्री पशुपति पारस उर्फ दीपक सिंह, हिमांशु कुमार सिंह, पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अवध नारायण चौबे, आचार्य आलोक, जिला महामंत्री दीपक सिंह, राज्य कार्यकरिणी सदस्य सह योगाचार्य सुनील कुमार, अरुण कुमार, जिला संगठन प्रभारी लोकेश नंदन, जिला प्रभारी व वैद्य चंद्रशेखर जी, समाजसेवी विजय राय, संजय कुमार सिन्हा, उमाशंकर सिंह, शिवशंकर सिंह, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन