Munger, रेल क्षेत्र में 30 मिनट में सफाई करने का रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
Munger, रेल क्षेत्र में 30 मिनट में सफाई करने का रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल इंजन कारखाना के उप मुख्य यांत्रिक अभियंता प्रीतम कुमार ने दिलाई शपथ

विज्ञापन

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,

रेल क्षेत्र में यदि कहीं गंदगी दिखाई दे तो रेलवे के संबद्ध सक्षम अधिकारी को सूचना देने पर 30 मिनट के अंदर रेलवे द्वारा सफाई सुनिश्चित की जाएगी 30 मिनट के अंदर सफाई सुनिश्चित करने का जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेल अधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने शपथ ली रेल इंजन कारखाना जमालपुर के उप मुख्य यांत्रिक अभियंता प्रीतम कुमार ने रेल अधिकारियों को इस आशय की शपथ दिलाई जिसमें रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह शपथ ली कि पर्यावरण को बचाने के लिए वह अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाएंगे उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि अपने परिवार मित्र और अन्य लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों एवं व्यवहार के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करेंगे

शपथ लेने के बाद रेल अधिकारी के नेतृत्व में सफाई विभाग के कर्मचारी एवं अन्य रेल कर्मियों ने बैनर लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्लेटफार्म संख्या एक तथा दो और तीन का भ्रमण किया इसके बाद जमालपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित गार्डन में पौधारोपण किया गया मौके पर उपस्थित सीनियर डिवीजनल मेकेनिकल इंजीनियर डीजल कृष्ण कुमार दास ने बताया कि पूर्व रेलवे 16 मई से 5 जून तक स्वच्छता तथा पर्यावरण पखवाड़ा मान रहा है इसी सिलसिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ताकि न केवल रेल अधिकारी और कर्मचारी बल्कि रेल यात्री भी अपने इर्द-गिर्द की साफ सफाई के प्रति जागरूक हो और पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आए इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार इंजीनियर आरएसवी भूषण मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पंकज कुमार भारत स्काउट एंड गाइड के भानु प्रताप पाठक रेलवे सुरक्षा बल के शंभू दास सहित दर्जनों की संख्या में रेल कर्मी उपस्थित थे

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन