कल से पीजी सेमेस्टर-3 की प्रायोगिक परीक्षाएं

Updated at : 25 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से लेगा

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से लेगा, जिसके लिये विश्वविद्यालय ने तीन केंद्र बनाया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व तीन की प्रायोगिक परीक्षा 27 फरवरी से होगी. जो 10 मार्च तक ली जायेगी. इसके लिये तीन परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां संबंधित विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी. उक्त सत्र के विद्यार्थी संबंधित केंद्र से प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित सभी सूचना प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बॉटनी, जुलॉजी, फिजिक्स, कैमेस्ट्री तथा भूगोल के संबंधित विषयों के पीजी विभाग तथा डीजे कॉलेज, कोशी कॉलेज खगड़िया पीजी सेंटर की प्रायोगिक परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज में होगी. जबकि होम साइंस तथा संगीत पीजी विभाग की परीक्षा बीआरएम कॉलेज और साइकोलॉजी पीजी विभाग की प्रायोगिक परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में होगी.

10 मार्च तक स्नातक सेमेस्टर-1 की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर. एमयू ने अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 24 फरवरी से आरंभ किया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 10 मार्च तक होगी. परीक्षा को लेकर प्रायोगिक विषयों के लिए अलग-अलग केंद्र बनाये गये हैं. जहां संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि संगीत विषय के लिए बीआरएम कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. जबकि होम साइंस के लिये तीन, साइकोलॉजी के लिये चार, विज्ञान संकाय के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जुलॉजी के लिए 10, भूगोल के लिए नौ केंद्र बनाये गये हैं. प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने संबंधित केंद्र वाले कॉलेज से परीक्षा संबंधित अन्य जारी प्राप्त कर सकते हैं.

24 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा संपन्न

मुंगेर.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को 24 केंद्रों पर कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गयी. अंतिम दिन एक पाली में व्यवसायिक वैकल्पिक विषय की परीक्षा ली गयी, जिसमें कुल 51 परीक्षार्थियों में 49 परीक्षार्थी उपस्थित व दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन