ePaper

21 जुलाई से पीजी सेमेस्टर-2 एवं 22 से होगी सेमेस्टर-4 की परीक्षा

Updated at : 10 Jul 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
21 जुलाई से पीजी सेमेस्टर-2 एवं 22 से होगी सेमेस्टर-4 की परीक्षा

पीजी के सभी विषयों को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में नामांकित सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 21 जुलाई से आरंभ करेगा. जबकि सत्र 2023-35 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 22 जुलाई से आरंभ की जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा 21 जुलाई से लायेगी. जो 1 अगस्त तक चलेगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें जेआरएस कॉलेज, जमालपुर तथा आरडी कॉलेज, शेखपुरा शामिल है. वहीं प्रत्येक दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं पीजी के सभी विषयों को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा होगी. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 22 जुलाई से पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा ली जायेगी. जो 2 अगस्त तक चलेगी. वहीं पीजी सेमेस्टर-4 परीक्षा के लिये भी दो केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें जेआरएस कॉलेज, जमालपुर तथा आरडी कॉलेज, शेखपुरा शामिल है. पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा प्रत्येक दिन एक पाली में होगी. जो अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन