पीजी सेमेस्टर-2 परीक्षा के पहले दिन 30 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

पहले दिन की परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कुल 1,106 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा बुधवार से तीन परीक्षा केंद्रों पर आरंभ कर दी गयी है. इसमें पहले दिन की परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कुल 1,106 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि पहले दिन की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया की पहले दिन दो पालियों में परीक्षा ली गयी. जिसमें पहली पाली में ग्रुप ए के विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, कॉमर्स के पेपर सीसी-5 की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 348 परीक्षार्थियों में 343 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के विषय इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, बंग्ला के पेपर सीसी-5 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 788 परीक्षार्थियों में 763 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर, अब गुरुवार को दूसरे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल के सीसी-5 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-डी में शामिल विषय सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत के सीसी-5 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




