ePaper

पीजी सेमेस्टर-दो की 23 को होने वाली परीक्षा अब 24 जुलाई को होगी

Updated at : 19 Jul 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-दो की 23 को होने वाली परीक्षा अब 24 जुलाई को होगी

मुंगेर विश्वविद्यालय ने 21 जुलाई से आरंभ होने वाले सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा शेड्यूल में आंशिक संशोधन किया गया है

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय : परीक्षा 21 जुलाई से 6 अगस्त तक ली जायेगी मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 21 जुलाई से आरंभ होने वाले सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा शेड्यूल में आंशिक संशोधन किया गया है. हलांकि उक्त सत्र की परीक्षा 21 जुलाई से ही आरंभ होगी, लेकिन 23 जुलाई को होने वाली तीसरे दिन की परीक्षा अब जहां 24 जुलाई को होगी. वहीं उक्त सत्र की परीक्षा अब 21 जुलाई से 6 अगस्त तक ली जायेगी. जिसके लिये परीक्षा विभाग ने सूचना जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को प्रतियोगिता परीक्षा पूरे राज्य में होनी है. इसे लेकर पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा में संशोधन किया गया है. जिसके तहत उक्त सत्र की परीक्षा 21 जुलाई से 6 अगस्त तक होगी. जो जेआरएस कॉलेज, जमालपुर तथा आरडी कॉलेज, शेखपुरा केंद्र पर प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि पीजी के सभी विषयों को कुल तीन ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही उक्त सत्र की परीक्षा प्रतिदिन ली जायेगी. परीक्षा से संबंधित सभी संशोधित सूचना जारी कर दी है. साथ ही उक्त सत्र की परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है. जिसे विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन