मुंगेर में खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबा 8 साल का मासूम, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
गमगीन परिजन व इनसेट में मृत बालक का फाइल फोटो.

गमगीन परिजन व इनसेट में मृत बालक का फाइल फोटो.

Munger News : मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड में खेल के दौरान एक 8 वर्षीय मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और पूरे गांव में मातम पसर गया.

विज्ञापन

Munger News : हवेली खड़गपुर प्रखंड की रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बघेल कोल गांव के समीप गुरुवार को खेल के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव निवासी विजय टुडू का आठ वर्षीय पुत्र संजय टुडू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया.

साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों ने गंभीर हालत में संजय को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, हवेली खड़गपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना, गांव में पसरा सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अमरजीत कुमार उर्फ कारू, सरपंच हरिमोहन तुरी, वार्ड सदस्य भुवनेश्वर टुडू, नरेश राय सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे. सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, मिलेगी सरकारी सहायता

घटना की सूचना पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

वहीं अंचल अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी को गांव भेजा गया है. सरकार के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को आपदा राहत मद से मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव के लोगों ने पानी से भरे खुले गड्ढों को सुरक्षित करने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन